Sarkari Naukri 2026: झारखंड में सरकारी टीचर बनने का मौका, JTET के लिए आवेदन शुरू

Sarkari Naukri 2026 JTET Application: झारखंड में टीचर बनने के लिए जेटीईटी परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू हो चुके हैं। 12वीं पास और ग्रेजुएशन के साथ बीएड/डीएलएड करने वाले स्टूडेंट्स 21 मई तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2026 JTET Application: झारखंड में टीचर बनने के लिए जेटीईटी परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू हो चुके हैं। 12वीं पास और ग्रेजुएशन के साथ बीएड/डीएलएड करने वाले स्टूडेंट्स 21 मई तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट jacexamportal.in से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह जानना आवश्यक है कि क्या वह इस परीक्षा को देने के लिए एलिजिबल है या नहीं। कौन झारखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकता है। क्या है आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि आदि की जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है।

झारखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क

झारखंड टीईटी परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा इसमें पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवारों को बता दें कि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1300 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 700 रुपये का भुगतान करना होगा। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।

End of Feed