एजुकेशन

RSSB Rajasthan Forester Vacancy 2026: राजस्थान में वनपाल के 259 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

RSSB Forester Vacancy : राजस्थान में वनपाल के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए अप्लाई करने का आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 है। इस भर्ती के लिए 5 जनवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। आज यानी 6 जनवरी से ही एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 है। RSSB परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा।

Image

Rajasthan Forester Vacancy

Rajasthan Forester Vacancy 2026 : राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने 259 पदों के लिए RSSB राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिस में बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं लेवल पर CET क्वालिफाई किया है। अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और सिलेक्शन की टाइमिंग के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से देखना होगा। बोर्ड ने नोटिफिकेशन में सिलेक्शन क्राइटेरिया साफ कर दिया है ताकि उम्मीदवारों को आसानी से पता चल सके कि भर्ती प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है।

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए 5 जनवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। आज यानी 6 जनवरी से ही एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 है। RSSB परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही जमा किए जा सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आवेदकों को recruitment.rajastham.gov.in या फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

आवेदन के लिए कितनी है आयु सीमा ?

फॉरेस्टर की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं पिछले तीन साल से कोई भर्ती ना होने की वजह से सभी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट भी दी जाएगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये तय की गई है। वहीं SC, ST, महिलाओं और PH या फिर PWD वर्ग के उम्मीदवारों के को इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु 400 रुपये देने होंगे।

तय समय के अंदर कर लें आवेदन

भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दी गई तारीखों के अंदर तुरंत आवेदन कर लें। नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article