एजुकेशन

Rajasthan LDC Notification 2026: राजस्थान एलडीसी के 10,644 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब है आवेदन की लास्ट डेट और अप्लाई करने का तरीका

इस भर्ती (RSSB Clerk Grade 2 from 2026) के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और आवेदन लिंक 15 जनवरी 2026 से लेकर 13 फरवरी 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें। राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है ताकि उम्मीदवार घर बैठे आराम से आवेदन कर सकें। आवेदन से पहले अभ्यर्थी राजस्थान एलडीसी नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन 2026 को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करें।

Image

Rajasthan LDC Vacancy 2026

Rajasthan LDC 2026 Bharti : भर्ती विभागों में क्लर्क ग्रेड-II और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर कुल 10,644 खाली पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये भर्ती (Rajasthan Government Job 2026) शानदार मौका है, जिन्होंने CET Senior Secondary Level 2024 परीक्षा पास की है।

इस भर्ती (RSSB Clerk Grade 2 from 2026) के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और आवेदन लिंक 15 जनवरी 2026 से लेकर 13 फरवरी 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।

बताते चलें कि राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के तहत क्लर्क ग्रेड-II और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए डीटेल्ड अधिसूचना 12 जनवरी 2026 को जारी कर दी है। ये जानकारी Advt. No. 4/2026 के तहत जारी हुई है।

Rajasthan LDC Notification 2026 PDF में वेकेंसी की डीटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पे लेवल, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान एलडीसी नोटिफिकेशन 2025 PDF डाउनलोड कर भर्ती से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर rajasthan LDC Recruitment 2026 से जुड़े नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • Apple Online/Online Application Form लिंक को खोलें।
  • अगर रजिस्ट्रेशन नया है तो पहले One Time Registration (OTR) को पूरा करें।
  • लॉगिन करके पर्सनल डीटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे गए फॉर्म को अच्छी तरह से जांच लें।
  • फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या फिर PDF सेव कर लें।
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है ताकि उम्मीदवार घर बैठे आराम से आवेदन कर सकें। आवेदन से पहले अभ्यर्थी राजस्थान एलडीसी नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन 2026 को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article