एजुकेशन

RSMSSB PTI Final Result 2023: जारी हुआ पीटीआई एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 31, 2023, 09:13 PM IST

RSMSSB PTI Final Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन टीचर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से प्रोविजनल लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RSMSSB PTI Final Result 2023

Photo : iStock

RSMSSB PTI Final Result 2023: राजस्थान पीटीआई रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन टीचर परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी प्रोविजनल लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTI Result 2023: सितंबर में हुई परीक्षा

राजस्थान पीटीआई परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 21 अक्टूबर को जारी किए गए। जिसमें सफल अभ्यर्थियों का फिर दस्तावेज सत्यापन किया गया।

Rajasthan PTI Final Result 2023: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जनरल कैटेगरी के 4899 पदों पर 3433 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं, अनुसूचित क्षेत्र के 647 पदों पर केवल 147 अभ्यर्थी ही फाइनल सेलेक्शन तक पहुंच पाए हैं। सभी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download RSMSSB PTI Final Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीटीआई रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप पीडीएफ में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RSMSSB PTI Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 5546 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 4899 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 647 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article