एजुकेशन

RSKMP Timetable 2025-26: एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें चेक

RSKMP Timetable 2025-26: एमपी बोर्ड ने कक्षा 3 से लेकर 8वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से टाइमटेबल की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के संबंध में भी जानकारी दी गई है

Image

rskmp timetable 2025-26

RSKMP 2025-26 Time Table for half yearly exam: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 3 से लेकर 8 के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का मूल्यांकन 8 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर 2025 के बीच होगा। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने वर्तमान में प्रदेश में संचालित SIR प्रक्रिया में शासकीय व्यक्तियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तारीखों को आगे बढ़ाते हुए इस संबंध में नया शेड्यूल जारी किया है।

बताते चलें कि राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश के अनुसार कक्षा 3 से लेकर 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 24 नवंबर 2025 से शुरू हो रही हैं। कक्षा 3 से लेकर 5वीं तक की कक्षाएं 24 नवंबर से लेकर 28 नवंबर 2025 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 6 से लेकर 8 से लेकर 24 नवंबर से लेकर 29 नवंबर 2025 तक चलेंगी। बताते चलें कि कक्षा 3 से लेकर 5वीं तक की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर 12:30 तक चलेगी।

एमपी बोर्ड परीक्षा की बात करें तो शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले हफ्ते में करवाई जाएंगी। ये एग्जाम पूरी तरह से बोर्ड एग्जाम के पैटर्न पर आधारित होंगे ताकि स्टूडेंट्स एक तरह से बोर्ड एग्जाम जैसा एक्सपीरियंस ले सकें और अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधार सकें।

कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं?

बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से और 10वीं क्लास की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। दोनों ही कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी का होना है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article