बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र बुक्स पढ़ने में अच्छा खासा समय बिताते हैं। सिलेबस खत्म करने की टेंशन, रिवीजन की टेंशन उन्हें अकसर थकाकर रख देती है। ऐसे में जितना समय छात्र पढ़ने में लगाते हैं उतना ही समय उन्हें सही स्ट्रैटेजी बनाने में भी लगाना होगाा।
अगर आपको बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर्स लाकर पास होना है तो आपको परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझने की जरूरत है। इसका सीधा मतलब है कि आपको क्वांटिंटी की जगह क्वालिटी पर काम करना होगा। आपको आंसर लिखने की कला को अच्छी तरह से समझना होगा।
सबसे पहले तो आपको पिछले पांच सालों के सवालों को सॉल्व नहीं करना बल्कि उनका एनालिसिस करना होगा। ये ध्यान देना जरूरी है कि किस चैप्टर से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं। आप उन चैप्टर्स और टॉपिक्स पर ध्यान दें, जिनसे सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।
पढ़ाई में फोकस अच्छा करने के लिए 45 मिनट पढ़ाई करें और 15 मिनट का ब्रेक लें। ये एकाग्रता को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इससे बीच-बीच में माइंड को ब्रेक भी मिलता रहेगा जो कि पढ़े हुए को याद रखने के लिए भी बेहद जरूरी है।
उत्तर लिखने की कला को समझने और सीखने की भी बहुत ज्यादा जरूरत है। खूब सारे पेज भरने की बजाय अगर आप डायग्राम बनाकर समझाने की कोशिश करेंगे तो अच्छे नंबर्स पा सकते हैं। ऐसा आप विज्ञान और भूगोल के विषयों में कर सकते हैं।
रिवीजन के बिना अच्छे मार्क्स ला पाना नामुमकिन सा है। ऐसे में एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले अपना रिवीजन शुरू कर लें। उस कंटेंट का रिवीजन करें, जो आपने पढ़ा हुआ है या फिर आपके पास पहले से ही हाईलाइटेड है।