UPMSP up board 2026:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2026 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा को सिर्फ 2 ही महीने बाकी हैं। ऐसे में छात्र एग्जाम की तैयारियों में जुट गए हैं। बोर्ड परीक्षा में सफलता पानी है तो रूटीन के साथ तैयारी बेहद जरूरी है। ऐसे में हम छात्रों की सफलता के लिए एग्जाम से जुड़ी कुछ टिप्स लेकर आए हैं।
सबसे पहले तो जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक भी पूरा सिलेबस कवर नहीं किया है वो एक टाइम टेबल सेट कर लें। अभी से एक टाइम टेबल बनाएं और पढ़ाई के लिए कम से कम 6-8 घंटे का समय फिक्स करें। अपने टाइम टेबल में उन विषयों को जगह दें जो आपने अभी तक अच्छी तरह से नहीं पढ़े हैं।
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि रिवीजन बेहद ही ज्यादा जरूरी है। ध्यान रहे कि परीक्षा के अंतिम दिनों को रिवीजन के लिए बचा कर रखें। इससे आपने जितना पढ़ा हुआ है, उसे आप भूलेंगे नहीं और आपका कॉन्फिडेंस भी मजबूत होगा। रिवीजन करने से आपको पढ़ा हुआ सारा याद रहेगा। इसलिए जितना हो सके, रिवीजन करें।
टाइम मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है। आप पिछले कुछ साल के सवालों को हल करना बिल्कुल भी ना भूलें। इससे आपको परीक्षा का पैटर्न और सवाल समझ में आएंगे। साथ ही इससे आप सीखेंगे कि कैसे तय समय में पेपर को पूरा कर सकते हैं। अगर आप पिछले कुछ सालों के सवालों को हल करने में समय निकालेंगे तो आप जरूर ही बोर्ड में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।
जिन छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अपीयर होना है वे कुछ समय के लिए फोन से दूरी बना लें। सोशल मीडिया ध्यान भटकाने का बेहद प्रभावी जरिया है। ऐसे में जितना समय आपको मिल रहा है, आप सिर्फ पढ़ाई के लिए निकालें। मोबाइल को खुद से दूर रखें। इससे न सिर्फ आपके समय की बचत होगी बल्कि आप तैयारी भी अच्छी तरह कर सकते हैं।
बीच-बीच में ब्रेक लेना बिल्कुल भी ना भूलें। लगातार पढ़ाई करने से आपका दिमाग थक सकता है और आप सुस्त भी महसूस कर सकते हैं। बीच-बीच में थोड़ा टहल लें और आंखों को आराम दें। आप ठंडे पानी से मुंह भी धो सकते हैं। इससे आपका फोकस और याद करने की क्षमता बढ़ती है।