एजुकेशन

RRB Technician Recruitment 2024: भारतीय रेलवे ने टेक्निशियन के 9000 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

​​RRB Technician Recruitment 2024, RRB Technician Vacancy 2024: भारतीय रेलवे ने अपने यहां टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवदेन कर (RRB Technician Bharti) सकते हैं।

Image

RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी टेक्नीशियन के पदों पर निकली वैकेंसी

RRB Technician Recruitment 2024, RRB Technician Vacancy 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Technician Recruitment) खबर है। भारतीय रेलवे ने अपने यहां टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (RRB Technician Recruitment Notification) जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीशियन के कुल 9000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRB Technician Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवदेन कर (RRB Technician Bharti) सकते हैं।

यहां आवेदन करने के लिए 9 फरवरी से लिंक एक्टिव कर (RRB Railway Recruitment 2024) दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है। यहां आप आरआरबी टेक्नीशियन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया व इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RRB Technician qualification 2024: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आरआरबी तकनीशियन के पदों पर भर्ता के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। जबकि अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां आप आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

RRB Technician Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Railways Technician Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

RRB Technician Vacancy: आरआरबी टेक्नीशियन आवेदन शुल्क

आरआरबी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Categories) व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article