एजुकेशन

RRB Ministerial And Isolated Exam City Slip: आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगिरी एडमिट कार्ड कब जारी होगा, ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB Ministerial And Isolated Exam City Slip 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड एग्जाम सिटी स्लिप

RRB Ministerial And Isolated Exam City Slip 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रल एम्प्लॉयमेंट नोटिस के तहत मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय रेलवे में मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के 311 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें आरआरबी मिनिस्ट्रीयल और आइसोलेटेड के पदों पर भर्ती परीक्षा 14 और 15 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Ministerial And Isolated Exam City Slip 2026 : ऐसे डीउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Ministerial and Isolated Category Recruitment 2026 Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

इस बीच अधिकतर अभ्यर्थियों का सवाल है कि एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे। यहां आप जान सकते हैं।

RRB Ministerial And Isolated Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से 4 से पांच दिन पहले भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 10 जुलाई तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Ministerial And Isolated Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • RRB या रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Ministerial and Isolated Category Recruitment 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। सीबीटी 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार सीहीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article