
RRB Railway Group D Result 2022 Updates: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट पर क्या है अपडेट, जानें यहां
RRB Group D Result Date, Sarkari Result 2022 RRB Merit List 2022 Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी परीक्षा 2022 रिजल्ट को लेकर जल्द ही अपडेट जारी होने की संभावना है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार, विचार प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है, अब जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक साइट पर ग्रुप डी रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ आरआरबी ग्रुप डी फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। इस संबंध में विचार प्रक्रिया बहुत दिन से काम चल रहा था। संभावना है कि इन रिजल्ट रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 24 से 25 नवंबर में रिलीज कर सकता है।गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 रिजल्ट 2022 रिलीज डेट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार की जाएगी। बोर्ड के अनुसार आरआरबी दिसंबर 2022 तक आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकेंगे। सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद डॉक्यूमेंट के सत्यापन के बाद ग्रुप डी के 1,03,769 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी चरण 1 की परीक्षाएं 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थीं। जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थीं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा।