एजुकेशन

RPSC RAS Mains Exam 2024: जारी हुई आरपीएससी आरएएस मेन्स एग्जाम डेट, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

RPSC RAS Mains Exam 2024, RPSC RAS Mains Exam 2024 Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मेन्स एग्जाम डेट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एग्जाम का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC RAS Mains Exam 2024

RPSC RAS Mains Exam 2024, RPSC RAS Mains Exam 2024 Notice: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा (RAS) की तारीख आज यानी 23 जनवरी को घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर मेन्स एग्जाम की डेट (RPSC RAS Exam 2024 Date) चेक कर सकते हैं।

RPSC RAS Mains Exam 2024 Date: जुलाई में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आरएएस मेन्स एग्जाम का आयोजन 20 जुलाई 2024 (शनिवार) और 21 जुलाई 2024 (रविवार) को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 27 जनवरी और 28 जनवरी को होनी थी। हालांकि, अब इस तारीख में बदलाव कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर को दो शिफ्ट में किया गया था।

RPSC RAS Mains Exam 2024: ऐसे होगी मेन्स परीक्षा

आरपीएससी आरएएस मेन्स एग्जाम में कुल चार पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to download RPSC RAS Exam 2024 Notice

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर RPSC RAS Mains Exam 2024 Notice लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RPSC RAS Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article