एजुकेशन

RPSC RAS Exam City 2023: कल जारी होगा आरपीएससी आरएएस का एग्जाम सिटी सेंटर स्लिप, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RPSC RAS Exam City 2023: आरपीएससी कल यानी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी सेंटर जारी स्लिप जारी करेगा। उम्मीद है कि इसके एक से दो दिन के भीतर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे

Image

RPSC RAS Exam City 2023: यहां डाउनलोड करें आरपीएससी आरएएस का एग्जाम सिटी स्लिप

RPSC RAS Exam City 2023, RPSC RAS Admit Card 2023 Download: आरपीएससी आरएएस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC RAS Exam City check) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग कल यानी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी सेंटर जारी स्लिप (RPSC RAS Admit Card) जारी करेगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.inपर जाकर सिटी सेंटर स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें इस बार आरपीएससी आरएएस 2023 की परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थियों को कल यानी 24 सितंबर को परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC RAS Exam City 2023

  • rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan RPSC Exam City Centre पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • सिटी सेंटर स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC RAS Admit Card 2023: आरपीएससी आरएएस का एडमित कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिटी स्लिप जारी होने के एक से दो दिन के भीतर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आरएएस का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  1. सबसे पहले राजस्थान आरएएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Rajasthan RAS Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सव कर लें।

RPSC RAS Admit Card: एडमिट कार्ड के बिना नहीं दी जाएगी एंट्री

ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article