एजुकेशन

RPSC RAS 2024 Interview: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए जारी हुआ इंटरव्यू का शेड्यूल, इन निर्देश के बिना न जाएं साक्षात्कार में

RPSC RAS 2024 Interview Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए इंटरव्यू की तारीखें जारी कर दी हैं। RPSC RAS 2024 Interview Date पहले चरण के इंटरव्यू के लिए है, जो कि 1 दिसंबर से शुरू होगा।

RPSC RAS 2024 Interview Schedule out

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए जारी हुआ इंटरव्यू का शेड्यूल

RPSC RAS 2024Interview Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए इंटरव्यू की तारीखें जारी कर दी हैं। RPSC RAS 2024 Interview Date पहले चरण के इंटरव्यू के लिए है, जो कि 1 दिसंबर से शुरू होगा। RPSC RAS 2024 Interview Schedule के अनुसार, 12 दिसंबर को पहला चरण पूरा होगा। इस दौरान कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिन्हें आपका ध्यान रखने की जरूरत है।

आयोग ने कहा है जो उम्मीदवार RPSC RAS 2024 Interview के लिए आएंगे, उन्हें अपने साथ लेटेस्ट पसपोर्ट आकार का रंगीन व ओरिजनल फोटो लाना होगा।

इसके अलावा पहचान पत्र भी लेकर आने की जरूरत है। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RPSC RAS 2024 Interview Schedule out

Direct Link

क्या इंटरव्यू के लिए जारी होगा प्रवेश पत्र

हां, इंटरव्यू के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, लेकिन ये एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे। अभी तारीख व समय की जानकारी नहीं आई है।

इससे पहले 8 अक्टूबर को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया था। परिणाम के साथ, श्रेणीवार कटऑफ सूची भी जारी की गई थी। केवल प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब साक्षात्कार में बैठेंगे।

2,461 पदों का होना है साक्षात्कार

कुल 2,461 उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण और मौखिक परीक्षा के लिए योग्य हुए हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023, भूगोल विषय के लिए भी इंटरव्यू की डेट घोषित कर दी है। चौथे चरण का इंटरव्यू 1 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक होगा।

ये भी पढ़ें

प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए, आयोग ने 11 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया था। रोल नंबर 1003527 और 1007779 वाले अभ्यर्थियों का परिणाम क्रमशः राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं में पारित अंतिम निर्णय के अधीन है।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article