एजुकेशन

RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान में 31 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानें किस दिन होगी कौन सी परीक्षा

RPSC Exam Calendar 2025 Released: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाला साल शानदार होने वाला है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से राजस्थान की 31 भर्तियों की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस संबंध में राजस्थान पीएससी की तरफ से नया वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान सरकारी नौकरी

Photo : iStock

RPSC Exam Calendar 2025 Released: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने राजस्थान की 31 भर्तियों की परीक्षा तारीख घोषित कर दी गई है। इस संबंध में आरपीएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 27 दिसंबर को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी आरपीएससी द्वारा आयोजित की जा रही भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इस कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस कैलेंडर के अनुसार, 1 जनवरी से दिसंबर माह तक 31 भर्तियों के अन्तर्गत कुल 162 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसी को देखते हुए आयोग द्वारा परीक्षा की प्रस्तावित परीक्षा की तारीख घोषित की गई है। एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को चेक करें।

RPSC Exam Calendar ऐसे करें चेक

  • आरपीएससी कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RPSC Exam Calendar 2025 Dates के लिंक पर जाएं।
  • अब Exam Calendar PDF में खुल जाएगा।
  • एग्जाम कैलेंडर चेक करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।

RPSC Exam Calendar 2025 PDF यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RPSC Exams Date: आने वाली ये बड़ी परीक्षाएं

आरपीएससी द्वारा कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम एक दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम एग्जाम 9 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए प्रोटेक्शन ऑफीसर एक्जाम 13 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए एग्जाम 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article