REET Level 1 and Level 2 Result 2023, REET Answer Key 2023 to be released on rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान रीट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से रीट लेवल 1 और 2 एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
REET Answer Key 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
राजस्थान रीट लेवल 1 और 2 एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। अब इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बेसब्री से रीट प्रोविजनल आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे हैं।
REET Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट व आंसर की
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने कहा है कि आंसर की 15 दिनों के अंदर जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। फिर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
How to download Rajasthan REET Level 1 and Level 2 Result 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए राज्य में 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस साल रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा के लिए कुल 965365 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 902325 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है।
