RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Kab Aayega: पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्दी करने जा रहा है। इस बार 25 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होना है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (RBSE 5th Result) करना होगा।
25 मार्च तक 5वीं 8वीं का रिजल्ट
इस बार राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा में 12.86 लाख और पांचवीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आठवीं की परीक्षा इस बार 20 फरवरी से 4 मार्च तक तथा पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई। दोनों कक्षाओं के 26.54 लाख विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की 1.30 करोड़ कॉपियों को राज्य के 43 हजार शिक्षक जांचेंगे। परीक्षा शुरू होने के साथ ही शिक्षकों ने कॉपी जांचने का काम शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 15 मार्च तक कॉपी जांचने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि 25 मार्च तक पांचवीं और आठवीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सके।
इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
- rajshaladarpan.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2025
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
01 अप्रैल से नया सत्र
बता दें कि राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है। 1 अप्रैल को शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण पहली बार आठवीं और पांचवीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च को घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर ने शुरू कर दी है। 8वीं और 5वीं परीक्षा में शामिल होने वाले 12 हजार अभ्यर्थियों के सत्रांक अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं। सत्रांक अपलोड करने के लिए पूर्व में शिक्षा विभाग ने संस्था प्रधानों को 6 मार्च तक का समय दिया था।
बता दें कि राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं राज्य स्तर पर बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य छात्रों के बुनियादी शैक्षणिक स्तर का आकलन करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। परिणाम के आधार पर ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाता है।
