एजुकेशन

RBSE 12th Scrutiny Form 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

RBSE Rajasthan Board 12th Scrutiny 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा रिजल्ट के बाद जो छात्र नंबर से संतुष्ट वहीं हैं वो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या bseronline.in पर स्क्रूटनी फॉर्म 2024 जारी कर दिया गया है।

Image

राजस्थान बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू

Photo : iStock

RBSE Rajasthan Board 12th Scrutiny 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी फॉर्म जारी किया गया है। 12वीं स्क्रूटनी फॉर्म 2024 राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या bseronline.in पर उपलब्ध है। जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं और कॉपी रीचेक करना चाहते हैं वो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, जो छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने चाहते हैं वे सभी 30 मई 2024 तक बिना विलंब शुल्क के अप्लाई कर दें। वहीं, विलंब शुल्क के साथ अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 जून है। जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bseronline.in पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rajasthan Board 12th Scrutiny 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseronline.in पर जाएं।
  • इसके बाद "1st Time Candidates Application" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • उम्मीदवार अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद विषय का चयन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का स्क्रीनशॉट ले लें।

आवेदन करने वाले छात्रों को इसके लिए आवेदन शुल्क देना होगा। बोर्ड 12वीं कक्षा की कॉपी रीचेकिंग के लिए प्रति विषय 300 रुपये का शुल्क लेता है। प्रति विषय 300 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क भुगतान के साथ रीचेकिंग के लिए आवेदन की विंडो कुछ अतिरिक्त दिनों के लिए भी खुली रहेगी।

कैसा था 12वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 97.73 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है। इसमें कुल 2,60,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 98.95 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि, आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। आर्ट्स में 5,78,494 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article