RBSE Class 10th Board Exam: राजस्थान बोर्ड की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। इस खबर के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड माध्यमिक की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित कराएगा। यह नया पैटर्न इसी साल से शुरू किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों के लिए प्रथम परीक्षा अनिवार्य होगी। उत्तीर्ण एवं पूरक विद्यार्थी (Passed and supplementary students) अधिकतम तीन विषयों में दूसरा अवसर की परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। अगर कोई स्टूडेंट इस दूसरे मौके के एग्जाम में किसी भी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है, तो ऐसे स्टूडेंट्स को जरूरी रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा। वे अगले साल फरवरी में ही मेन एग्जाम में बैठ पाएंगे। बोर्ड अधिकारियों द्वारा 11 मार्च को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव ने बताया कि कक्षा 10 के लिए दो परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजा गया है।
100 प्रतिशत आएगा कोर्स
दोनों परीक्षाएं संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित रहेंगी तथा अंतिम परिणाम में विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ अंकों को मान्य किया जाएगा। यहां संपूर्ण पाठ्यक्रम से मतलब है कि पहली परीक्षा जब होगी, तो तब तक का पढ़ाया हुआ सब कुछ आएगा, इसी तरह जब दूसरी परीक्षा होगी, तो तब तक पढ़ाया गया सब कुछ पूछा जाएगा।
कब होगी परीक्षा
एग्जाम फरवरी-मार्च और मई-जून में होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेन एग्जाम साल में एक बार फरवरी-मार्च में होगा। इसके रिजल्ट आने के बाद, उसी सेशन में दूसरा एग्जाम मई-जून में होगा। इसे 'सेकंड चांस एग्जाम' कहा जा सकता है। दोनों एग्जाम उस साल के पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। स्टडी प्लान और एग्जाम स्कीम वही रहेगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2026 का परिणाम 20 मार्च 2026 तक घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बोर्ड द्वारा बताया गया है कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2026 का परिणाम 20 से 26 मार्च के बीच घोषित कर दिया जाएगा।
