एजुकेशन

​RBSE Datesheet 2025: बदल गया राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की हाफ इयरली परीक्षाओं का शेड्यूल, देखें नया अपडेट

RBSE 9th, 10th, 11th, 12th Datesheet 2025: राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव कर दिया गया है। अगर आप भी इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं, तो नया शेड्यूल यहां खबर में दिए लिं​क से चेक व डाउनलोड करें।

Image

राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की हाफ इयरली परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी

RBSE 9th, 10th, 11th, 12th Datesheet 2025: डायरेक्टोरेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान ने आज, 11 नवंबर 2025 को RBSE क्लास 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की नई/संशोधित हाफ इयरली डेट शीट जारी कर दी है। कैंडिडेट्स को शेड्यूल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इससे पहले 29 अक्टूबर को डेट शीट जारी गई थी, लेकिन अभी उसमें बदलाव कर नया शेड्यूल जारी किया गया है।

पहले जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसके अनुसार, ये परीक्षाएं 20 नवंबर 2025 से शुरू होनी थी और 1 दिसंबर 2025 तक चलनी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है - ये बदलाव राजस्थान स्टाफ एसोसिएशन की प्लाटून कमांडर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट परीक्षा से टकराव से बचने के लिए किया गया है, जो 22 नवंबर, 2025 को होने वाली है।

22 नवंबर वाली परीक्षा अब 2 दिसंबर को

इस टकराव से बचने के लिए, बोर्ड ने हाफ ईयरली परीक्षाओं को उस तारीख से बदलकर 2 दिसंबर, 2025 कर दिया है। बता दें कि इस बार समान परीक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रदेश स्तर पर होगी।

पेपर शिफ्ट की जानकारी

कक्षा 9 की पहली शिफ्ट में, तो कक्षा 10 की दूसरी शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की दोनों शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी।

  • पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 01:15 बजे से शाम 04:30 बजे तक चलेगी

कितना आएगा सिलेबस

विभाग के निर्देशों के अनुसार, इस बार कक्षा 9 और 11 की अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी और 10वीं व 12वीं में 100 फीसदी कोर्स शामिल होगा। वहीं कक्षा 1 से आठ तक के लिए 60 फीसदी सिलेबस का प्रावधान रखा गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article