एजुकेशन

RBSE 12th Result 2026: मार्कशीट में नाम या जन्मतिथि गलत है? न हों परेशान, ऐसे होगा सुधार

राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। इस दौरान जिन छात्रों की मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती है, वह घबराए नहीं और सुधार के लिए स्कूल से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट से करेक्शन के लिए आवेदन करें। दोनों तरीके नीचे लेख में दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो कर मार्कशीट में सुधार कराया जा सकता है।

Image

मार्कशीट में नाम या जन्मतिथि गलत है? न हों परेशान, ऐसे होगा सुधार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा सुबह 10 बजे की। इस साल तीनों स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 96.30 प्रतिशत रहा। इसमें साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.52 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम का 93.64 प्रतिशत रहा है। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में 97.54 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 9 लाख से अधिक छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajastha.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस दौरान कई छात्रों की मार्कशीट में गलतियां निकल रही है, जिससे वह घबरा रहे हैं। इससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मार्कशीट में हुई गलतियों में सुधार किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह है कि वह ऑनलाइन मार्कशीट ध्यान से चेक करें। अगर उन्हें किसी भी प्रकार की गलती मिलती है तो घबराने की बजाए घर बैठे वह आसानी से इसे सही करवा सकते हैं। आइए मार्कशीट में सुधार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें

राजस्थान 12वीं बोर्ड की मार्कशीट में यदि माता-पिता के नाम, छात्र के नाम, डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य डिटेल्स में किसी भी प्रकार की गलती है तो छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आमतौर पर स्कूलों द्वारा या छात्रों द्वारा बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरते समेत यह गलतियां होती हो जाती है। इसमें सुधार के लिए बोर्ड द्वारा मौका दिया जाता है। इससे परेशान होने की बजाए छात्र सुधार प्रोसेस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे ठीक करें मार्कशीट की गलतियां

राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट में छात्र में गलती होने पर उसमें सुधार करने के दो तरीके हैं। छोटी गलती होने पर छात्र सीधा अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। टाइपिंग एरर जैसी गलतियों को स्कूल द्वारा ठीक किया जा सकता है। अगर छात्र को अपना नाम चेंज करना हो या डेट ऑफ बर्थ में किसी प्रकार का बदलाव करना है तो उसके लिए दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसके लिए उन्हें राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करना होगा।

लेटर के माध्यम से मार्कशीट में सुधार

मार्कशीट में गलती होने पर छात्र पहले स्कूल से संपर्क करें। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा एक एप्लीकेशन लिखी जाएगी, जिसमें गलतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ बोर्ड को भेजा जाएगा।

ऑनलाइन करें आवेदन

मार्कशीट में हुई गलतियों को सुधारने के लिए छात्रों को rajeduboard.rajastha.gov.in पर जाना है। वहां डाउनलोड सेक्शन में छात्रों को ऑनलाइन एप्लीकेशन डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट या करेक्शन का लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरना है और प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन फॉर्म भरने के बाद छात्र आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, आदि की स्कैन कॉपी लगानी है और सबमिट करना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article