RBI Assistant Result 2023: घोषित हुआ आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले
RBI Assistant Result 2023: घोषित हुआ आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले
बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं आरबीआई की मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर को निर्धारित है। परीक्षा के हफ्तेभर पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस बार आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 थी।
RBI Assistant Result 2023 Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Current Vacancies पर क्लिक करें, फिर Result टैब पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- सर्च बॉक्स में अपना नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
