RRB NTPC Levels 6, 5, 3, 2 Results: रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, आरआरबी की आधिकारिक साइट पर रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभी लेवल 6, 5, 3, 2 का रिजल्ट जारी किया गया है। रेलवे रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइटों rrbcdg.gov.in या indianrailways.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
परिणाम नोटिस में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम जारी किए गए हैं।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2023 की जांच कैसे करें
- आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2023 लिंक पर जाएं।
- अब, अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट लिंक खोलें।
- एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ खोलें।
- रोल नंबर/नाम से अपना रिजल्ट चेक करें।
Direct Link for - RRB NTPC Levels 6, 5, 3, 2 Results
आरआरबी चंडीगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1 और सीबीटी 2, सीबीएटी (स्टेशन मास्टर के लिए) और सीबीटीएसटी (लेवल 4, 5, 10 और 11 पदों के लिए) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, और अंत में चिकित्सा परीक्षा का आयोजन होगा।
पहले ऐसे हुआ था चयन
आरआरबी चंडीगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट 1 (सीबीटी 1) और कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2 (सीबीटी 2) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इसके अतिरिक्त, स्टेशन मास्टर पद के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) के माध्यम से भी किया गया था।
