RSOS Result 2025 Rajasthan State Date: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं का परिणाम जारी किए जाने की तिथि सोशल मीडिया के माध्यम से बता दिया। Dept of Education, Rajasthan के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी जानकारी के अनुसार, RSOS Result 2025 10th 12th को 19 जून को जारी किया जाएगा। जानें कैसे देख सकेंगे अपना परिणाम
कब हुई थी परीक्षा?
इस परीक्षा का आयोजन मार्च–मई 2025 सत्र में किया गया था। RSOS Result 2025 Rajasthan State Date 19 जून 2025 की है, सबसे तेज रिजल्ट लिंक को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर शेयर किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा परीक्षा परिणाम प्रातः 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक आयोजित की गईं। छात्र अपना परिणाम आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए अपना नामांकन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
