एजुकेशन

राजस्थान RTE एडमिशन की लॉटरी, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के 33 हजार से अधिक निजी स्कूलों में आज आरटीई के तहत एडमिशन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अगर आपने भी प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 में अपने बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन किया है तो आप rajpsp.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan RTE Admission 2026

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के निजी स्कूलों में आरटीई यानी शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरटीई के तहत प्री-स्कूल और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो केवल 10 मार्च तक के लिए खुली थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब, जयपुर के शिक्षा संकुल में आज यानी 12 मार्च 2026 को लॉटरी निकाली है और इसके अनुसार, किन छात्रों को प्रवेश मिलेगा उनके नामों की घोषणा कर दी गई है। अगर आपने भी राजस्थान आरटीई के तहत बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन किया था तो आप rajpsp.nic.in पर नीचे दिए गए चरणों के आधार पर अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।

राजस्थान आरटीई लॉटरी जारी

राजस्थान आरटीई के तहत 36,424 गैर-सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नि:शुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी जारी कर दी गई है। बता दें कि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए 6.25 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें 3.29 लाख छात्र, 2.95 लाख छात्राएं और 11 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हैं।

राजस्थान के 33 हजार स्कूलों में होगा बच्चों का एडमिशन

राजस्थान में करीब 33 हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल है, जिसमें आरटीई के तहत एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इन स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के बच्चे भी निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे, क्योंकि इन स्कूलों में आरटीई के तहत ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती है।

किन क्लास में होगा प्रवेश

बता दें कि राजस्थान के स्कूलों में आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी 3 प्लस, प्री-प्राइमरी 4 प्लस, प्री-प्राइमरी 5 प्लस और पहली क्लास में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इन क्लास में बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों को आवेदन में 5-5 स्कूलों का चयन करने का अवसर था। यह अभिभावक के घर के 10 किलोमीटर के रेडियस के बीच होना चाहिए।

कैसे करें राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 का रिजल्ट

1. राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 में लॉटरी का रिजल्ट चेक करने के लिए माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन और रिपोर्टिंग या स्कूल प्रवेश स्थिति जैसे लिंक पर क्लिक करें।

3. नए खुले पेज पर आवेदन नंबर और बच्चे की जन्मतिथि के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

4. सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब आपके स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा, जिसमें बच्चे का नाम लॉटरी में आया है कि नहीं पता लगेगा।

6. अभिभावक इस रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

रिजल्ट में बच्चे का नाम होने पर माता-पिता आवंटित स्कूल में 17 मार्च से 25 मार्च के भीतर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article