Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) Rajasthan Eligibility Examination for Teachers 2022 का आयोजन 25 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से जरूरी गाइडलाइंस नोट कर सकते हैं। बता दें, RSMSSB REET परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27 व 28 फरवरी और 1 मार्च को किया जाएगा।
Rajasthan RSMSSB Reet में होते हैं दो स्तर
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक बनने के लिए RSMSSB REET परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके दो स्तर (स्तर -1 और स्तर -2) के पेपर होते हैं। स्तर 1 की परीक्षा कक्षा 1-5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए आयोजित की जाती है जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए स्तर 2 की परीक्षा पास करनी होती है।
Rajasthan RSMSSB Reet 2022 का समय
मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी जबकि दोपहर की पाली 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
Rajasthan RSMSSB Reet 2022 गाइडलाइंस
उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि वे परीक्षा केंद्र पर फेस मास्क पहनकर जाएं और कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। यही नहीं उम्मीदवारों को 1 से 1:30 घंटा पहले परीक्षा हॉल पर पहुंचने की जरूरत है, ऐसा न करने पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले ही गेट बंद किया जा सकता है।
Rajasthan RSMSSB Reet 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर REET 2022 Admit Card के अलावा फोटो आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट और आधार कार्ड में से कुछ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। उम्मीदवार 2.5 सेमी x 2.5 सेमी साइज की एक कलर फोटो और नीले रंग का बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं।
इसके अलावा पूरी बाजू वाले कपड़े न पहने। फैन्सी कपड़े न पहने। यहां तक कि बेकार की एसेसरीज भी लेकर न जाएं परीक्षा हॉल में।
RSMSSB REET परीक्षा 2022 से जुड़े अपडेट देखने के लिए आप rsmssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
