Rajasthan PTET Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर (Rajasthan PTET Result) सकता है। इस बार राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा के लिए कुल 4 लाख 27 हजार अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण (Rajasthan PTET Result 2024 Date) करवाया था। परीक्षा 9 जून को निर्धारित थी। वहीं आंसर की 17 जून को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 19 जून तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर (Rajasthan PTET Result 2024 Kab Aayega) दिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के कॉलेजों में 2 वर्षीय व 4 वर्षीय बी.एड कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check Rajasthan PTET Result 2024: यहां देखें रिजल्ट
- सबसे पहले Rajasthan PTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan PTET Result 2024 लिंक पर क्लिक कर करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
Rajasthan PTET Exam Pattern: राजस्थान पीटीईटी एग्जाम पैटर्न
इस बार राजस्थान पीटीईटी परीक्षा कुल 600 मार्क्स की हुई थी। यहां पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय दिया गया था। जिसमें मेंटर एबिलिटी, टीचिंग एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के प्रश्न शामिल थे। यहां आप राजस्थान पीटीईटी की संभावित कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।Rajasthan PTET Cut Off List: यहां देखें कटऑफ लिस्ट
| Category | Rajasthan PTET Cut Off 2024 |
| सामान्य वर्ग (General Category) | 400 से 460 |
| ओबीसी (OBC) | 380 से 420 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 340 से 360 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 350 से 370 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 330 से 360 |
| एमबीसी (MBC) | 345 से 350 |
