यह परीक्षा राजस्थान राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा संस्थानों में D.El.Ed, जनरल /D.El.Ed, संस्कृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
रजिस्ट्रार, शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय ने राजस्थान प्री डी.एल.एड. की तारीख की घोषणा के साथ यह भी बताया कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे राजस्थान प्री डी.एल.एड. 2023 परीक्षा से जुड़ी यह जानकारी यहां से नोट कर लें। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2023 28 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
How to check Rajasthan Pre D.El.Ed. Exam 2023 Date?
- आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं
- होमपेज पर, वहां क्लिक करें जहां 'Advertisement - 2' लिखा है।
- अधिसूचना पढ़ें और
Rajasthan Pre D.El.Ed . 2023 exam date and time नोट कर लें - अधिसूचना डाउनलोड करें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है, और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई है। इसलिए जो इच्छुक हैं और अभी आवेदन कर लें।
