एजुकेशन

Rajasthan Police Constable Exam 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का पेपर कब होगा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Rajasthan Police Constable Exam 2025 Date Kab Hoga (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का पेपर कब होगा?): राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

Rajasthan Police Constable Exam 2025

Rajasthan Police Constable Exam 2025 Date Kab Hoga (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का पेपर कब होगा?):सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan Police Constable Exam 2025 Date: जुलाई में होगी परीक्षा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई और 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download Rajasthan Police Constable Admit Card 2025

  • सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Exam 2025: ऐसे होगी परीक्षा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), प्रोफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article