एजुकेशन

Rajasthan Board Exam 2023: शुरू हुए राजस्थान बोर्ड परीक्षा के पेपर, देखें छात्रों के अनुसार कैसा रहा पेपर

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 9, 2023, 04:48 PM IST

Rajasthan Board Exam 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर ने बोर्ड परीक्षा का आगाज कर दिया है। परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 के बीच आयोजित की जा रही है। आज मनोविज्ञान के पेपर के साथ राजस्थान बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। जानें कैसे रहा पेपर

Image

देखें छात्रों के अनुसार कैसा रहा पेपर

Photo : iStock

Rajasthan Board Exam 2023: Board of Secondary Education, Rajasthan, Ajmer ने आज यानी 9 मार्च से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत कर दी है। राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 के बीच आयोजित की जा रही है। आज मनोविज्ञान के पेपर के साथ राजस्थान बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। छात्रों से बातचीत करने के बाद यहां पेपर रिव्यू दिया गया है।

RBSE Class 12 Time Table 2023 के अनुसार, आज 12वीं का पेपर शुरू हुआ है। जबकि RBSE Class 10 Time Table 2023 के अनुसार, 10वीं का पेपर 16 मार्च से शुरू होंगे। 12वीं की परीक्षा 12 अप्रेल को खत्म होंगी वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 11 अप्रैल 2023 को खत्म होगी

कैसा रहा पेपर

आज मनोविज्ञान पेपर के साथ राजस्थान बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई है, हालांकि यह मुख्य विषयों में से एक नहीं है, छात्र यहां से पेपर रिव्यू चेक कर सकते हैं।

छात्रों ने बताया

पेपर शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय दिया गया था, ताकि पेपर को पढ़कर अच्छे से प्लांनिंग की जा सके।

8.30 बजे से पेपर बांट दिया गया था, 15 मिनट तक पढ़ने का समय दिया गया, इसके बाद 8.45 पर आंसर शीट बांटी गई थी।

रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा शुरू होने से पहले 30 मिनट की थी।

इसके अलावा उन लोगों को खासा परेशानी हुई, जिन्होंने सही से गाइडलाइन नहीं पढ़ी थी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व स्मार्च वॉच पहनकर आ गए, ऐसे लोगों को अपने इलेक्ट्रॉनिक समान को परीक्षा हॉल से बाहर रखना पड़ा।

यही नहीं कुछ छात्र ऐसे भी थे जो कैजुअल ड्रेस में आए थे, जबकि साफ निर्देश था कि स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा देने आना है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए करीबन 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। छात्र अन्‍य जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajedubaord.rajasthan.gov.in जा सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article