Rajasthan Board Admit Card 2026: RBSE ने जारी किए 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 2, 2026, 02:40 PM IST
Rajasthan Board 10th, 12th Admit Card 2026: आरबीएसई, अजमेर ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 12 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीएसई ने जारी किए 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड (Photo - Canva)
Rajasthan Board 10th, 12th Admit Card 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE Ajmer) ने एकेडमिक ईयर 2025-26 की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड (Board Exam Admit Card 2026) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा को लेकर आवश्यक गाइडलाइंस भी जरूर चेक करें।
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
1. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य है
2. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी
3. एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर संबंधित विद्यालय/बोर्ड कार्यालय से तुरंत संपर्क करें
4. एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को पहले ध्यान से पढ़ लें।
5. एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा के समय से करीब 1 घंटा पहले छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे।
6. एडमिट कार्ड के साथ एक फोटा आईडी रखना अनिवार्य है।
7. छात्र बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
8. छात्र परीक्षा तिथि से पहले अपने प्रवेश-पत्र को अच्छी तरह जांच लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखे।
Rajasthan Board कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
1. राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी RBSE 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड जारी करने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2026 का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
3. नए खुले पेज पर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
4. अब, आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के पास एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी होना अनिवार्य है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा कब है?
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam 2026) का आयोजन 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगा। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किए जाएगा। यह भी एक शिफ्ट में सुबह 8.30 से 11.45 तक आयोजित की जाएगी।