एजुकेशन

Railways CONCOR Recruitment 2026: रेलवे में आई नौकरी, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन

रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनी CONCOR ने 77 मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 30 सितंबर 2026 तक आवेदन मंगाए हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग हैं।

Image

रेलवे CONCOR भर्ती 2026

Education News in Hindi: रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनी Container Corporation of India Limited (CONCOR) ने मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। कंपनी की ओर से जारी भर्ती नोटिस के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 77 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, CONCOR की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक फीस और अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Management Trainees & Assistant Officers के लिए Indicative Recruitment Notice और Detailed Recruitment Notice दोनों उपलब्ध कराए हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 77 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग हैं। इसलिए उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांचें।

ये रहा नोटिफिकेशन का लिंक - Notification Link

  • अगर आप मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए अप्लाई करने वाले हैं, तो जनरल / OBC / EWS के लिए 750 रुपये और SC / ST / PH के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
  • इसी तरह अगर आप असिस्टेंट ऑफिसर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सामान्य / OBC / EWS के लिए 500 रुपये जबकि SC / ST / PH के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।

किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन

कम से कम उम्र 18 साल
ज्यादा से ज्यादा उम्र मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 28 साल
ज्यादा से ज्यादा उम्र असिस्टेंट ऑफिसर के लिए 32 साल
सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका

कॉनकॉर भारत सरकार का एक उद्यम और नवरत्न कंपनी है। यह कंपनी कंटेनर परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े काम करती है। देशभर में इसके कई कंटेनर रेल टर्मिनल हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article