एजुकेशन

Punjab Board 8th Result 2026 : कब आएगा पंजाब बोर्ड 8वीं का परिणाम, pseb.ac.in से कैसे देख सकेंगे स्कोरकार्ड

Punjab Board 8th Result : पंजाब की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026, 17 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक पूरे पंजाब राज्य में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। पिछले साल PSEB पंजाब बोर्ड के नतीजे 4 अप्रैल को जारी किए गए थे। अब छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

Image

Punjab Board 8th Result 2026

PSEB 8th Result 2026 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) इस महीने के आखिर में 2026 की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। पंजाबभर के जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे नतीजे उपलब्ध होने पर pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। पंजाब बोर्ड का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया जाएगा। इसमें कुल पासिंग प्रतिशत के साथ टॉपर्स के नाम, टॉप परफॉर्मिंग जिले और ईनाम जैसी जानकारी शेयर की जाएगी।

कब हुए थे एग्जाम ? PSEB Punjab Board 8th Exam :

पंजाब की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026, 17 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक पूरे पंजाब राज्य में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। पिछले साल PSEB पंजाब बोर्ड के नतीजे 4 अप्रैल को जारी किए गए थे। पंजाब बोर्ड का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया जाएगा। इसमें कुल पासिंग प्रतिशत के साथ टॉपर्स के नाम, टॉप परफॉर्मिंग जिले और ईनाम जैसी जानकारी शेयर की जाएगी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और 'Results' (परिणाम) ऑप्शन चुनकर अपनी कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं। लॉग-इन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करना होगा। डीटेल्स जमा करने के बाद परिणाम तुरंत डाउनलोड और देखे जा सकते हैं।

PSEB 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 देखें ग्रेड का वितरण

  • A+: 90% से ज्यादा नंबर्स
  • A: 80% से ज्यादा और 90% तक नंबर्स
  • B+: 70% से ज्यादाऔर 80% तक नंबर्स
  • B: 60% से ज्यादाऔर 70% तक नंबर्स
  • C+: 50% से ज्यादा और 60% तक नंबर्स
  • C: 40% से ज्यादाऔर 50% तक नंबर्स
  • D: 33% और 40% तक नंबर्स
  • E: 33% से कम नंबर्स
PSEB 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 कैसे देखें... PSEB Class 8th result How to check :

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करके अपनी 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। जरूरी जानकारी डालने के बाद, रिजल्ट तुरंत डाउनलोड करने और देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article