एजुकेशन

PSSSB Recruitment 2026: 10वीं पास और ग्रेजुएट के लिए क्लर्क और एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती, sssb.punjab.gov.in से करें आवेदन

PSSSB Recruitment 2026: पीएसएसएसबी ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 1000 से अधिक ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

10वीं पास और ग्रेजुएट के लिए क्लर्क और एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती

PSSSB Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Punjab Subordinate Services Selection Board - PSSSB) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजाब में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवार के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। पीएसएसएसबी ने ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है। उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in से जारी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PSSSB Recruitment 2026: किन पदों पर निकाली गई है भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा ग्रुप सी पदों में क्लर्क उत्पादन शुल्क एवं कराधान निरीक्षक के पदों की भर्ती निकाली गई है, वहीं ग्रुप डी में चपरासी, चौकीदार और माली जैसे विभिन्न पदों की भर्ती निकाली गई है।

PSSSB Recruitment 2026: हाईलाइट्स

PSSSB Recruitment 2026: योग्यता

क्लर्क और उत्पादन शुल्क निरीक्षक पदों के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही DOEACC से 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स या "ओ" लेवल का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। बता दें कि दोनों भर्ती के लिए उम्मीदवारों का पंजाबी भाषा में पास होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो पीएसएसएसबी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक और कम आयु वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

PSSSB Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

1. पीएसएसएसबी ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिक्रुटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

4. अब ईमेल और मोबाइल नंबर की सहायता के खुद को रजिस्टर करें।

5. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें।

6. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल चेक करें।

7. सबमिट करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

8. अब उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, उसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।

PSSSB Recruitment 2026: क्या आवेदन की डेट

ग्रुप सी के क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 है। निरीक्षक पदों के लिए आवेदन 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article