एजुकेशन

PSTET Result 2025 Out: पंजाब टीईटी का फाइनल रिजल्ट जारी, pstet.pseb.ac.in से चेक करें स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट

PSEB pstet result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

Image

PSTET Result 2025 Out: पीएसटीईटी रिजल्ट

Punjab State Teacher Eligibility Test result download paper 1and 2 merit list direct link pstet.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा मानी जाती है। PSTET 2025 की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होता है। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल किए हैं, उन्हें सफल माना गया है और वे आगे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक (90/150) और आरक्षित वर्ग के लिए 55% अंक (82/150) आवश्यक होते हैं। इन अंकों को हासिल करने वाले उम्मीदवार ही पास माने जाते हैं। बता दें कि PSTET 2025 परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के परिणाम शामिल हैं। ज्ञात हो कि पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है।

पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2025

पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2025

PSTET 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

PSTET क्यों महत्वपूर्ण है

PSTET परीक्षा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए जरूरी योग्यता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है। अब वे पंजाब में शिक्षक बनने की दिशा में अगला कदम बढ़ा सकते हैं, जबकि असफल अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा की तैयारी में जुटना चाहिए।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article