एजुकेशन

PIB Fact Check: कोविड के चलते नहीं बंद होंगे स्कूल और कॉलेज, पीआईबी ने वायरल खबरों को बताया फर्जी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 4, 2023, 08:20 PM IST

PIB Fact Check: देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्कूल और कॉलेज बंद किए जाने की खबरें वायरल हो रही है। पीआईबी ने इन खबरों को खंडन करते हुए फर्जी बताया है।

Image

PIB Fact Check

Photo : iStock

PIB Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 के चलते स्कूल और कॉलेज बंद किए जाने की खबरें सामने आ रही है। ‌ ऐसे में प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो ने दावे का खंडन करते हुए यह साफ कर दिया है कि स्कूल बंद किए जाने की खबरें फर्जी है।

पीआईबी ने कोविड के कारण स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के बारे में फर्जी खबरों का खंडन कर दिया है। स्कूलों और कॉलेजों के बंद होने और लॉकडाउन की संभावना के बारे में खबरें सोशल मीडिया पर वायरल रही थीं लेकिन पीआईबी ने दोनों दावों का खंडन किया है।

पीआईबी ने ट्वीट किया कि “सोशल मीडिया पर कई खबरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि #Covid19 के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा और स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे। #PIBFactCheck” ट्वीट में आगे यह भी लिखा गया है कि यह सभी दावे फर्जी हैं और कोविड से जुड़ी ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले फैक्ट चेक अवश्य करें।

दरअसल कई जगह पर यह दावा किया जा रहा था कि सरकार अगले 15 दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा कर रही है। ध्यान रहे कि ऐसी किसी भी खबर की घोषणा नहीं की गई है। पीआईबी ने बताया है कि यह सभी दावे फर्जी हैं और सभी को कोविड से संबंधित ऐसी किसी भी खबर को साझा करने से पहले तथ्य की जांच जरूर करनी चाहिए।

वहीं, कानपुर, नोएडा लखनऊ, बिहार, झारखंड, पंजाब, दिल्ली में कई स्कूलों को शीतलहर के कारण बंद कर दिया गया है। जबकि, घने कोहरे और शीतलहर के चलते भारत के कुछ हिस्सों में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।

वर्तमान में भारत ने 4 जनवरी को 175 नए कोविड मामले दर्ज किए हैं। स्कूल बंद से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article