एजुकेशन

भारत का ऐसा हिस्सा, जहां तीन महासागरों का होता है मिलन

Geography Interesting Facts: भौगोलिक दृष्टि से भारत बहुत शानदार देश है। ये एक ऐसा देश है जहां पहाड़ पर्वत पठार नदी झरना जंगल से लेकर रेगिस्तान वो सब कुछ है जो प्र​कृति देती है। इसके उत्तर में दुनिया का सबसे बड़ा (Mountain Range) हिमालय है, जबकि दक्षिण में ये तीन तरफ से समुद्र से घिरा है। लेकिन वो कौन सी जगह है जहां ये तीनों समुद्र आपस में मिलते हें...

Image

भारत का ऐसा हिस्सा, जहां तीन महासागरों का होता है मिलन

Geography Interesting Facts:भौगोलिक दृष्टि से भारत बहुत शानदार देश है। ये एक ऐसा देश है जहां पहाड़ पर्वत पठार नदी झरना जंगल से लेकर रेगिस्तान वो सब कुछ है जो प्रकृति देती है। इसके चारों ओर अलग-अलग प्राकृतिक सीमाएं हैं। उत्तर दिशा में दुनिया का सबसे बड़ा (Mountain Range) हिमालय पर्वत है, जबकि दक्षिण में ये तीन तरफ से समुद्र से घिरा है। ज्यादातर लोग इस बारे में जानते होंगे कि भारत के पश्चिम दिशा में अरब सागर है, पूर्वी दिशा की ओर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर है लेकिन वो कौन सी जगह है जहां ये तीनों आपस में मिलते हें। आइये जानें

भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित Kanyakumari (Cape Comorin) वो जगह है जहां अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का मिलन होता है। यहां का नजारा बेहद खास और सुंदर है, जो दुनियाभर के देशों से इसे नायाब बनाता है। यहां कई बार तीनों जलधाराओं के रंग अलग-अलग दिखाई देते हैं।

तमिलनाडु का पुराना नाम क्या था?

क्या आपको पता है कि Tamil Nadu पहले 'मद्रास' राज्य के नाम से जाना जाता था। साल 1969 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया। तमिलनाडु का अर्थ है "तमिल लोगों की भूमि" या "तमिल देश"।

तमिलनाडु में कौन सी भाषा बोली जाती है?

यहां की मुख्य भाषा 'तमिल' है, जिसे आधिकारिक रूप से राज्य की राजभाषा घोषित किया जा चुका है। राजभाषा संबंधी कानून 27.12.1956 को पारित किया गया और तमिलनाडु सरकार के राजपत्र में 23 जनवरी 1957 को प्रकाशित किया गया। जिसके बाद राज्य में यह पुष्टि की गई कि तमिलनाडु की राजभाषा 'तमिल' है।

तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य कौन से हैं?

  • तमिलनाडु के पश्चिम में केरल है
  • उत्तरी भाग में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
  • बाकी दिशाओं में पानी है।

तमिलनाडु में एक प्रसिद्ध शहर है, 'मदुरै' जिसे 'थूंगा नगरम' भी कहते हैं। इसका मतलब है 'वह शहर जो कभी नहीं सोता'। तमिलनाडु दक्षिण भारत में है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर 'चेन्नई' है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article