National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2023 Registrations and Application process जल्द ही शुरू होने वाली है। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद आप neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बता दें, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA 1 मार्च, 2023 से ही NEET UG पंजीकरण शुरू करने वाली थी। हालांकि, NTA ने बाद में पुष्टि की कि यह प्रक्रिया बाद में शुरू होगी।
मीडिया रिपोर्टों में आगे कहा गया है कि NEET UG Registrations 5 मार्च से शुरू हो सकते हैं। NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए परीक्षा कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET Exam में शामिल होते हैं। नीट 2022 के लिए, लगभग 18 लाख छात्र अंडरग्रेजुएट मेडिकल परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों को नोट करें
| नीट 2023 पंजीकरण की तारीख संभवत | 5 मार्च, 2023 |
| NEET 2023 UG परीक्षा की तिथि | 7 मई, 2023 |
पिछले साल, NTA ने NEET UG परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा की लिमिट को हटा दिया था। लेकिन न्यूनतम आयु निर्धारित है, सभी श्रेणियों के तहत प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के वर्ष के दौरान उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
NEET 2023 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
एनईईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को मुख्य विषयों के रूप में रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 10 + 2 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। एक बार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी अपडेट कर दिया जाएगा।
