NLC India Apprentice Recruitment 2026: बेरोजगारीके दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NLC India Apprentice Recruitment 2026) खबर है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड अपने यहां पर विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी (NLC India Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 875 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2026 है। यहां आप एनएलसी इंडिया अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NLC India Apprentice Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- ट्रेड अप्रेंटिस - 352 पद
- नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 221 पद
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 214 पद
NLC India Apprentice Recruitment 2026 Qualification: एनएलसी अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन
एनएलसी इंडिया लिमिटेड के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस में बी.ई या फिर बीटेक होना चाहिए। इसके अलावा डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी यहां अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी गई है।
NLC India Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले nlcindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NLC India Limited Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NLC India Apprentice Selection Process: ऐसे होगा अप्रेंटिस के पद पर सेलेक्शन
खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यहां डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं सैलरी की बात करें तो ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 12,000 रुपये, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12524 रुपये, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 15028 रुपये और टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस 12,524 रुपये निर्धारित है।
