एजुकेशन

NIOS Exam: बिहार चुनाव के चलते एनआईओएस की 6, 10 और 11 नवंबर की परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द

NIOS exams postponed due to the Bihar elections: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की छह 10 और 11 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। एनआईओएस ने कहा कि छह, 10 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनआईओएस ने परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

Image

NIOS exams postponed due to the Bihar elections

NIOS exams postponed due to the Bihar elections: बिहार में आज पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य की 121 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इस बीच राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की छह 10 और 11 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। एनआईओएस ने कहा कि छह, 10 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनआईओएस ने परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

इन विषयों की परीक्षा स्थगित

छह नवंबर को उच्च माध्यमिक स्तर पर भौतिकी, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और माध्यमिक स्तर की चित्रकारी की परीक्षा आयोजित होनी थी। वहीं 10 नवंबर को उच्च माध्यमिक स्तर पर जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, कानून का परिचय, सेन्य इतिहास और माध्यमिक स्तर पर उर्दू, संस्कृत, भारतीय सांकेतिक भाषा और बौद्ध दर्शन की परीक्षा होनी थी। इसी तरह 11 नवंबर को उच्च माध्यमिक स्तर पर गणित व वेदा अध्ययन और माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जानी थी। ये सभी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं।

कब जारी होगी नई डेट

बिहार राज्य में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा स्थगन का निर्णय केवल बिहार राज्य के लिए लिया गया है। राज्य में नई परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी, जिसकी सूचना संबंधित बोर्ड या प्राधिकरण द्वारा समय पर दी जाएगी। वहीं, देश के अन्य राज्यों और विदेशों में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और सूचनाओं पर नज़र बनाए रखें ताकि नई तिथि जारी होने पर तुरंत जानकारी प्राप्त हो सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article