एजुकेशन

NIACL AO Result 2025: जारी हुए एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा के परिणाम, Direct Link से करें चेक

NIACL AO Result 2025 Released: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। चरण 2 की परीक्षा 29 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

Image

(image - newindia.co.in)

NIACL AO Result 2025 Declared: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को आज 9 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है। इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

NIACL AO Result 2025 Online देखने का तरीका स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है। बता दें, अब चरण दो की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है।

चरण 1 की ऑनलाइन परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। देखें परिणाम देखने का तरीका

NIACL AO Result 2025

1. NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।

2. भर्ती लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।

3. अब होम पेज पर उपलब्ध जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पदों के लिए NIACL AO Result 2025 Link पर क्लिक करें।

4. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार NIACL AO Result 2025 Scorecard देख सकते हैं।

5. पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

चरण 2 की परीक्षा के लिए तैयारी तेज कर दें, क्योंकि 29 अक्टूबर में ज्यादा दिन शेष नहीं है, और इधर त्योहारों की वजह से पर्याप्त समय निकालना मुश्किल हो सकता है। इसके लिए कॉल लेटर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य परीक्षा में 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 30 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी। वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइप करके वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर देने होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद, वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article