National Entrance Screening Exam (NEST 2023) Registration Link को एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार nestexam.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। रीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई है, लेकिन उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेने की सलाह दी जाती है, ताकि उन्हें आगे टेक्निकल व अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा संचालन प्राधिकरण ने NEST परिणाम घोषित करने की नीति में बदलाव किया है। इस साल NEST Merit List कुल चार विषयों में से सर्वश्रेष्ठ तीन में उम्मीदवारों के स्कोर का उपयोग करके तैयार की जाएगी और यह NISER और CEBS दोनों संस्थानों के लिए लागू होगी।
NEST 2022 में यानी पिछले साल तक यह तरीका नहीं अपनाया जाता था, पिछले साल NISER मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए सभी चार विषयों के अंकों पर विचार किया गया था।
ऐसे करें NEST 2023 Apply
- उम्मीदवार nestexam.in पर जाएं।
- होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें Already registered? Click here to log in
- नया पेज खुलेगा यहां Register Here पर क्लिक करें और पूछी गई जानकारी देकर खुद को पंजीकृत करें।
- जब यह सब हो जाए, तो वापस होमपेज पर आइये और इस लिंक पर क्लिक करें How to Apply
- अब फॉर्म को भरें और सबमिट करें।
NEST 2023 Registration आज से
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग एग्जाम (NEST 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 27 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है। NEST 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 मई 2023 है। NEST 2023 Exam का आयोजन 24 जून 2023 को किया जाएगा।
