एजुकेशन

NEET UG का नया रिजल्ट जल्द होगा जारी, कम हो जाएंगे टॉपर्स, सिर्फ 17 ही बचेंगे 100 परसेंटाइल वाले

NEET UG Revised Result 2024: नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2024 परीक्षा को दोबारा कराने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पेपर लीक के खिलाफ सबूत की कमी की वजह से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच ने NTA को सुधार के साथ रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है।

Image

NEET UG का नया रिजल्ट जल्द

Photo : Times Now Digital

NEET UG Revised Result 2024 Date and Time: नीट यूजी रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह तो तय है की परीक्षा दोबारा नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दोबारा रिजल्ट जारी (NEET UG 2024 Revised Result) करने का आदेश पास किया है। बता दे की नीट परीक्षा के दौरान फिजिक्स के एक सवाल में गलत ऑप्शन चुनने को लेकर रिजल्ट में संशोधन किया जाएगा। नए रिजल्ट के जारी होने के बाद करीब 4 लाख 20 हजार से ज्यादा छात्रों के मार्क्स कम हो जाएंगे। वहीं इसका असर नीट एग्जाम में 100 परसेंटाइल लाकर टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वालों पर भी पड़ेगा। आइए रिजल्ट दोबारा जारी होने के बाद क्या बदलाव होंगे 5 प्वाइंट में समझते हैं।

NEET UG Revised Result 2024 इन बदलावों के साथ होगा जारी

    मार्क्स होंगे कम: नीट यूजी का रिजल्ट दोबारा जारी होने के बाद 4,20,774 छात्रों के मार्क्स काम हो जाएंगे। दरअसल इन छात्रों ने नीट ग एग्जाम के दौरान विवादित फिजिक्स के सवाल में ऑप्शन दो को आंसर के रूप में चुना था। इस सवाल का जवाब ऑप्शन चार होगा।
    पांच अंक कटेंगे: फिजिक्स के विवादित सवाल के जवाब में संशोधन होने के बाद इन छात्रों के पांच अंक काट लिए जाएंगे। बता दे की नीट एग्जाम में कुल 180 सवाल होते हैं। हर सही सवाल पर चार अंक निर्धारित है। संशोधित रिजल्ट में चार अंक उस सवाल के काटे जाएंगे और एक अंक नेगेटिव मार्किंग का कटेगा।
    घट जाएंगे टॉपर्स: नीट यूजी एक्जाम का जब पहले रिजल्ट जारी हुआ था। उसे वक्त कल 67 छात्रों ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त करके टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई थी। 720 में से 720 अंक हासिल करने वाले इन छात्रों को लेकर काफी विवाद हुआ। ग्रेस मार्क्स वाले 1563 छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई जिसके बाद टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 रह गई। अब फिजिक्स के विवादित सवाल को सुधारने के बाद टॉपर्स 61 से घटकर 17 हो जाएंगे।
    टॉपर्स के घटेंगे मार्क्स: नीट यूजी एक्जाम में कुल 61 टॉपर्स में से 44 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने विवादित सवाल में ऑप्शन दो को सही आंसर चुना था । अब आंसर सही होने के बाद इन 44 छात्रों के पांच अंक काट लिए जाएंगे। नए रिजल्ट में उन्हें 720 में से 720 की जगह अब 715 अंक प्राप्त होगा।
    काउंसलिंग डेट होगी जारी: नीट यूजी के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 जुलाई से ही शुरू होने वाली थी। सुप्रीम कोर्ट में विवाद के चलते काउंसलिंग शुरू नहीं हुई। नए रिजल्ट के जारी होने के बाद काउंसलिंग की डेट भी घोषित हो जाएगी।

NEET UG के फैसले पर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET UG 2024 मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि 'सत्य की जीत' हुई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा करते हुए कहा कि NEET 2024 के अंतिम परिणाम दो दिनों के भीतर घोषित किए जाएंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article