एजुकेशन

NEET UG Revised Result 2024: मेरिट बदलते ही टूट गया 16000 छात्रों का सपना, नहीं मिलेगा मनचाहे MBBS कॉलेज में एडमिशन

NEET UG Revised Result 2024 Declared: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा का नया रिजल्ट जारी हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर NTA की तरफ से कुछ सुधार के साथ नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नया रिजल्ट आते ही लाखों युवाओं के मार्क्स कम हो गए हैं। वहीं, 16000 छात्रों का MBBS में एडमिशन लेने का मौका अधुरा रह गया है।

Image

NEET UG रिवाइज्ड रिजल्ट

Photo : iStock

NEET UG Revised Result 2024 Declared: नीट यूजी परीक्षा का नया रिजल्ट जारी हो गया है। नीट यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों के मार्क्स कम हो गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से रिवाइज्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस रिजल्ट के आधार पर ही अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नए रिजल्ट के जारी होते ही 4 लाख 20 हजारा छात्रों के मार्क्स कम हो गए हैं। वहीं, 16000 ऐसे छात्र भी हैं जिनका MBBS Admission का सपना अधुरा रह गया है।

NEET UG Physics Answer में सुधार

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि NEET परीक्षा दोबाराआयोजित नहीं की जाएगी। हालांकि, फिजिक्स के एक सवाल को लेकर IIT Delhi ने कुछ सबूत पेश किए थे। इस सवाल में ऑप्शन 2 और 4 दोनों ही सही हो रहा था। विकल्प 2 और विकल्प 4 दोनों एक साथ (neet ug latest news) सही नहीं हो सकते। इसलिए, IIT दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार, भौतिकी के प्रश्न 19 का सही उत्तर विकल्प 4 है। इसी सुधार के बाद फिर से रिजल्ट जारी हुआ है।

NEET UG 2024 में 16000 छात्र फेल

विवादित प्रश्न पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी परीक्षा के करीब 4.20 लाख छात्रों के 5-5 अंक घटने जा रहे हैं। इससे मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के लाखों छात्रों की मेरिट लिस्ट में बड़ी उथल पुथल होगी। रैंकिंग में बदलाव कई छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। देश में 1.08 लाख मेडिकल सीटों के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी दिया था। इनमें से 56,000 सीटें सरकारी संस्थानों में हैं।

बेहद कम फीस और अच्छी सुविधाओं के चलते हर नीट अभ्यर्थी चाहता है कि उसे सरकारी एमबीबीएस सीट पर दाखिला मिल जाए। बताया जा रहा है कि मेरिट लिस्ट में बदलाव का सबसे बड़ा असर 50,000 से 1 लाख के बीच रैंक वाले उम्मीदवारों पर पड़ेगा क्योंकि 16,000 से अधिक उम्मीदवार, जिन्हें पहले सीट मिलने की संभावना थी, वे इस ग्रुप से बाहर हो सकते हैं। मेरिट बदलने से पहले इन 16000 स्टूडेंट्स को एमबीबीएस सीट मिलने के पूरे आसार थे लेकिन अब इनके सपने टूटने की आशंका है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article