NEET UG Toppers List 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नीत यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट के अनुसार, अब महज 17 छात्रों को ही टॉपर्स लिस्ट में जगह मिल पाई है। नीट यूजी के लिए जब पहले रिजल्ट जारी हुआ था तो कल 67 छात्रों को 720 में 720 अंक प्राप्त हुए थे। ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों की दोबारा परीक्षा हुई इसके बाद जब रिजल्ट जारी (NEET UG Revised Result 2024) हुआ तो टॉपर्स की लिस्ट काटकर 61 हो गई। अब रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ 17 छात्रों को ही 720 में से 720 अंक प्राप्त हुए हैं। इस परीक्षा में मृदुल ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
नीत यूजी परीक्षा के लिए रिवाइज्ड रिजल्ट अब फाइनल रिजल्ट के तौर पर देखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस रिजल्ट के आधार पर ही अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीत यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट के अनुसार टॉपर्स की लिस्ट यहां देख सकते हैं।
NEET UG Toppers List 2024: देखें टॉपर्स लिस्ट
- मृदुल मान्या आनंद- दिल्ली
- आयुष नौगरैया- उत्तर प्रदेश
- मजीन मंसूर- बिहार
- प्राचिता- राजस्थान
- सौरव- राजस्थान
- दिव्यांश- दिल्ली
- गुणमय गर्ग- पंजाब
- अर्ग्यदीप दत्ता- पश्चिम बंगाल
- शुभन सेनगुप्ता- महाराष्ट्र
- आर्यन यादव- उत्तर प्रदेश
- पालंशा अग्रवाल- महाराष्ट्र
- रजनीश पी - तमिलनाडु
- श्रीनंद शर्मिल - केरल
- माणे नेहा कुलदीप- महाराष्ट्र
- ताइजस सिंह- चंडीगढ़
- देवेश जोशी- राजस्थान
- इराम काजी- राजस्थान
NEET UG Revised Result 2024
नीट यूजी रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह तो तय है की परीक्षा दोबारा नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दोबारा रिजल्ट जारी करने का आदेश पास दिया था। बता दें कि नीट परीक्षा के दौरान फिजिक्स के एक सवाल में गलत ऑप्शन चुनने को लेकर रिजल्ट में संशोधन किया गया है। इसका नतीजा यह है कि करीब 4 लाख 20 हजार से ज्यादा छात्रों के मार्क्स काम हो गए हैं। वहीं इसका असर नीट एग्जाम में 100 परसेंटाइल लाकर टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वालों पर भी पड़ा है।
