NEET UG Counselling 2026 Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर (NEET UG Counselling Registration) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 अगस्त 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक होगा। जॉइन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त होगी। वहीं काउंसलिंग का दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा, इसके बाद तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा। जबकि स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा।
नीट यूजी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ऑल इंडिया कोटा व स्टेट कोटा के लिए कल यान 5 अगस्त से अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
NEET UG Counselling Registration: ऐसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Registration for UG Counselling will be start from 5th August 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद काउंसलिंग का फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए भी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब फीस जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रजिस्ट्रेशन स्वीकार कर लिया जाएगा।
NEET UG Counselling Documents: नीट यूजी के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- नीट यूजी काउंसलिंग के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड (NEET UG Admit Card)
- नीट यूजी स्कोर कार्ड और प्रमाण पत्र (NEET UG Scorecard)
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- 12वीं की मार्कशीट
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी आदि)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (आमतौर पर 6–8)
- कैटेगिरी वाइज जाति प्रमाण पत्र
- डोमिसाइल (Domicile Certificate)
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (Provisional Allotment Letter)
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- समय पर रजिस्ट्रेशन करें, अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
- चॉइस फिलिंग सोच-समझकर करें, लॉक करने के बाद बदलाव नहीं होता।
- ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की पात्रता जरूर जांच लें।
- सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- मेरिट और पसंद के अनुसार ही सीट अलॉटमेंट होता है।
- सीट मिलने पर तय समय में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है।
- अगर अपग्रेडेशन चाहते हैं तो संबंधित विकल्प सही समय पर चुनें।
नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
