एजुकेशन

MCC NEET UG Counselling 2025: हो जाएं तैयार, 29 सितंबर से शुरू हो रही नीट यूजी राउंड 3 की काउंसलिंग, देखें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल, 29 सितंबर, 2025 से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 की प्रक्रिया शुरू करेगी। जानें किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Image

29 सितंबर से शुरू हो रही नीट यूजी राउंड 3 की काउंसलिंग, देखें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल, 29 सितंबर, 2025 से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 की प्रक्रिया शुरू करेगी। अगर आप भी इसमें भाग लेने वाले हैं, तो जानें ये काउंसलिंग क्यों आयोजित की जाती है? किन दस्तावेजों की होगी जरूरत। क्या है काउंसलिंग का कार्यक्रम व जरूरी अन्य बातें

सबसे पहले ये जान लें कि उम्मीदवारो को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यह काउंसलिंग देश भर में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के साथ-साथ एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100% सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

काउंसलिंग कार्यक्रम क्या है? NEET UG Counselling 2025 Schedule

महत्वपूर्ण तारीखें यहां देखें:-

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर, 2025 (दोपहर 3 बजे तक)

विकल्प भरने की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक)

विकल्प लॉक करने की तिथि: 5 अक्टूबर, 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)

सीट प्रोसेसिंग: 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2025

परिणाम घोषणा तिथि: 8 अक्टूबर, 2025

रिपोर्टिंग: 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025

NEET UG 2025 Counselling के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

कांउसलिंग के लिए स्टेप बाय स्टेप यहां देखें:-

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: "यूजी मेडिकल काउंसलिंग" सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: NEET UG क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पंजीकरण करें, लॉग इन करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म को भरें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी, श्रेणी प्रमाण पत्र, आदि)

स्टेप 6: कॉलेजों और कोर्सेज के लिए अपनी चाॅइस भरें और लॉक करें।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, NEET UG Counselling 2025 Imp Document

आवश्यक दस्तावेजों की सूची यहां देखें:-
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • नीट परीक्षा का स्कोरकार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मान्य फोटो पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अधिक जानकारी के लिए आप mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article