एजुकेशन

NEET UG Counselling Date: नीट काउंसलिंग के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स, एक भी छूटा तो हाथ से जाएगा मौका

NEET UG Counselling 2024 Registration: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। ऐसे में जो छात्र नीट काउंसलिंग में हिस्सा लेने जा रहे हैं उन्हें डॉक्यूमेंट्स (NEET UG Counselling 2024 Documents) के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Image

NEET UG काउंसलिंग डॉक्यूमेंट्स

Photo : Times Now Digital

NEET UG Counselling 2024 Documents: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जो छात्र MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो काउंसलिंग के डॉक्यूमेंट्स के बारे में अच्छे से जान लें। काउंसलिंग के दौरान डॉक्यूमेंट्स जमा करने का काफी कम समय होता है। ऐसे में एक भी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। आइए नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जारी शेड्यूल और नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

NEET UG Counselling देखें शेड्यूल

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, नीट 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू होंगे। एमसीसी द्वारा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जारी होने के बाद लिंक प्रदान किया जाएगा। काउंसलिंग में सबसे पहले 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ MBSS Admission 2024) सीटों के लिए नीट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के तीन राउंड होंगे, उसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन केवल तीन राउंड के लिए उपलब्ध होगा। वहीं स्ट्रे वैकेंसी राउंड पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

NEET Counselling Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

  • नीट एडमिट कार्ड
  • नीट स्कोरकार्ड या रैंक पत्र
  • कक्षा 10 का सर्टिफिकेट और मार्कशीट (जन्म तिथि के लिए)
  • कक्षा 12 का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • आईडी प्रमाण (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
  • आठ पासपोर्ट साइज के फोटो
  • प्रोविजनल आवंटन पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

जो उम्मीदवार NEET UG के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे वे नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जम्मू-कश्मीर के अभ्यर्थी भी अखिल भारतीय नीट काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। जो एमसीसी वेबसाइट पर नीट 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हें ही मौका मिलेगा। वहीं, डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग सभी उम्मीदवारों के लिए खुली होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article