एजुकेशन

NEET UG Counselling 2024: आ गई डेट, इस दिन से शुरू होगी नीट यूजी की काउंसलिंग, देखें पूरा शेड्यूल

NEET UG Counselling 2024 Date and Time: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा NEET-UG 2024 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की डेट जारी हो गई है। ऐसे में जो छात्र इस साल NEET UG परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अब काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें कि MBBS में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा आयोजित की जाती है।

Image

NEET UG के लिए काउंसलिंग डेट जारी

Photo : Times Now Digital

NEET UG Counselling 2024 Date and Time: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की तरफ से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा का काउंसलिंग डेट घोषित कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र इस साल NEET UG परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अब काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। नीट यूजी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

नीट यूजी 2024 के लिए रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से NEET UG Revised Result 2024 जारी किया गया। अब नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की तरफ से काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है। नीट यूजी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 से शुरू होगी।

NEET UG Counselling के लिए कब से करें रजिस्ट्रेशन?

एमसीसी 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटों और सभी एम्स, जेआईपीएमईआर पांडिचेरी की 100 प्रतिशत सीटों, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय सीटों और 100 प्रतिशत डीम्ड विश्वविद्यालय सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सचिव डॉ बी श्रीनिवास ने कहा कि काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

MBBS and BDS Seats: कितनी हैं सीटें?

देश भर के लगभग 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग होगी। साथ ही, आयुष और नर्सिंग सीटों के अलावा 21,000 बीडीएस सीटों के लिए भी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके लिए कट ऑफ लिस्ट भी जारी होगी। कट ऑफ के दायरे में आने वालों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए सीट रिजर्व करना होगा।

मेडिकल में एडमिशन लेने के उम्मीदवार जिन्होंने NEET UG 2024 परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वे NEET UG 2024 काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पास प्रतिशत में छूट मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article