NEET UG Registration 2026: नीट यूजी एग्जाम के लिए आज से आवेदन शुरू, इन तारीखों को कर लें नोट
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Feb 8, 2026, 01:22 PM IST
NEET UG 2026 Registration 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगी। परीक्षा का समय कुल 3 घंटे निर्धारित किया गया है।
neet ug 2026 registration begins from 8 February how to apply online check nta neet ug important dates
NEET UG 2026 Registration 2026 : मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से मार्च 8 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic के जरिये आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने एक सूचना जारी की है, जिसके अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगी। परीक्षा का समय कुल 3 घंटे निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन आज 8 फरवरी से शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार 8 मार्च रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 8 मार्च रात 11:50 मिनट तक रखी गई है। परीक्षा की तारीख 3 मई 2026 है।
NEET UG 2026 के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स How to Apply for NEET UG 2026 :
- ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Proceed' पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट करने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें।
- पर्सनल डिटेल्स, एकेडमिक क्वालिफिकेशन और एग्जाम सिटी प्रेफरेंस के साथ एप्लिकेशन फॉर्म पूरा करने के लिए लॉग इन करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फोटोग्राफ: 10-200 KB, सिग्नेचर: 4-30 KB
- एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के रेफरेंस के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
8 जनवरी को एग्जाम बॉडी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए अपडेटेड सिलेबस जारी किया गया था ताकि स्टूडेंट्स को परिचित कराया जा सके और उन्हें उन टॉपिक्स के बारे में पहले से बताया जा सके जिन पर उन्हें एग्जाम से पहले फोकस करने की जरूरत है।
5 जनवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने से पहले आधार कार्ड, UDID कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC-NCL) को अपडेट करने के संबंध में एक एडवाइजरी और निर्देश जारी किए थे।
