NEET SS 2025 Exam City Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने आज (12 दिसंबर) NEET SS 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) परीक्षा शहर पर्ची को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। अगर आप भी NEET SS 2025 Exam Form भरा था, तो जानें एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने का क्या है तरीका
जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वे लॉग इन करके अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे।
NEET SS 2025 Exam City Slip से उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में पता चल जाएगा जहां उनका एग्जाम सेंटर होगा। सिटी स्लिप कैंडिडेट्स को एंट्रेंस एग्जाम के लिए पहले से प्लान बनाने में मदद करने के लिए उपयोगी सागित होती है।
NEET SS 2025 Exam Date
नीट एसएस 2025 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन फॉर्मेट में किया जाएगा। बता दें, 2025 के लिए पैटर्न और स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एग्जाम स्ट्रक्चर में A, B और C नाम के तीन सेक्शन हैं। सभी सेक्शन में 50 सवाल हैं जिन्हें 50 मिनट के अंदर हल करना होगा।
परीक्षा के बारे में
कुल मिलाकर, क्वेश्चन पेपर में 150 सवाल होंगे। कैंडिडेट्स को कुल 2.5 घंटे या 150 मिनट का समय दिया जाएगा। एग्जाम के नियमों के मुताबिक, हर गलत जवाब के लिए 25 परसेंट मार्क्स काटे जाएंगे। बिना अटेम्प्ट किए सवालों पर जीरो मार्क्स मिलेंगे।
NEET SS 2025 Exam City Slip Step to Check
सिटी स्लिप पाने के लिए, कैंडिडेट्स को इन स्टेप्स को फॉलो करने होंगे:
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट, यानी nbe.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: NEET SS 2025 सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी लॉगिन डिटेल्स डालें।
स्टेप 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें, और सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5: डॉक्यूमेंट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।
ये भी पढ़ें
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) 12 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2025 तक एक एडिट विंडो खोलेगा। इस दौरान, कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल्स में जरूरी बदलाव करने का मौका मिलेगा, जिसमें कैंडिडेट खुद बदलाव कर सकेंगे।
